Scooter वॉर 2025-Ola-TVS ने मारी टेक्नोलॉजी की रेस! Bajaj की EV स्पीड पर लगे ब्रेक!!!!

भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में एक नई दौड़ शुरू हो चुकी है।


जहां Ola Electric और TVS Motor Company तेजी से आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, वहीं Bajaj फिलहाल उत्पादन संकट में फंसता नजर आ रहा है। वजह है—चीन द्वारा Rare Earth Magnets पर लगाए गए निर्यात प्रतिबंध, जिसने पूरी इंडस्ट्री को झटका दिया है।

जानकारी के मुताबिक, Ola और TVS दोनों ही कंपनियां अब Ferrite Magnet Motors पर काम कर रही हैं। ये मोटर्स पारंपरिक Permanent Magnet Motors का विकल्प हैं, जिनमें चीन-आधारित rare earth elements का उपयोग होता था। चीन ने इनमें से 17 में से 6 महत्वपूर्ण मैग्नेट्स पर रोक लगा दी है, जिससे भारत में मोटर निर्माण की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

Ferrite Magnet Motors में rare earth का उपयोग नहीं होता, लेकिन इनकी ताकत और थर्मल एफिशिएंसी permanent magnet मोटर्स की तुलना में थोड़ी कम होती है। अधिक तापमान पर ये मोटरें अपनी पावर और एफिशिएंसी खो देती हैं। इसके बावजूद, चीन की निर्भरता से बाहर निकलने का यह एक व्यावहारिक विकल्प माना जा रहा है।

Ola और TVS की तैयारी

Ola ने अपने स्कूटर मॉडल्स में इन नई मोटर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि आने वाले त्योहारी सीज़न तक इन मोटर्स से लैस स्कूटर बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे। TVS ने भी टेस्टिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Bajaj को झटका ?

वहीं दूसरी ओर, Bajaj को इस संकट का सीधा असर झेलना पड़ रहा है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से यह स्वीकार किया है कि अगस्त महीने में उनका EV प्रोडक्शन ‘होल्ड ज़ीरो’ पर आ जाएगा यानी पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, कई Bajaj डीलरशिप्स पर स्कूटर्स का वेटिंग पीरियड काफी लंबा हो चुका है और डिलीवरी प्रभावित हो रही है।

Bajaj के चेयरमैन राजीव बजाज ने भी बयान दिया है कि rare earth magnets की कमी के कारण उत्पादन में रुकावट आई है और आने वाले समय में इससे बिक्री पर गहरा असर पड़ सकता है।

India की EV चाल से कांपा चीन, अब लगा रहा ब्रेक!

Tata-Mahindra की Electric गाड़ियों से हिला चीन, अब LFP Battery Tech पर लगा Export Ban

भारत की दो प्रमुख ऑटो कंपनियाँ Tata Motors और Mahindra जबरदस्त तरीके से Electric Vehicle (EV) सेक्टर में आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में दोनों कंपनियों ने अपनी नई EV कारें लॉन्च कीं, जिनकी ग्लोबल लेवल पर तारीफ हो रही है। इन इंडियन कंपनियों की तरक्की ने अब चीन की चिंता बढ़ा दी है।

अब चीन ने एक के बाद एक टेक्नोलॉजी और रॉ मटेरियल्स पर Export Restrictions लगानी शुरू कर दी है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि वह नहीं चाहता कि भारत या कोई और देश EV सेक्टर में उससे आगे निकले।

## पहले Rare Earth Magnets, अब LFP Battery Tech पर रोक!!

कुछ महीने पहले ही चीन ने rare earth magnets, जो EV मोटर्स में उपयोग होते हैं, उनके एक्सपोर्ट पर रोक लगाई थी। अब एक और बड़ा कदम उठाते हुए चीन ने LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरियों की मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी और मशीनरी के एक्सपोर्ट पर भी कड़ा नियंत्रण लगा दिया है।

अब कोई भी देश अगर चीन से LFP battery बनाने वाली मशीनें खरीदना चाहता है, तो उसे पहले Chinese government से अनुमति लेनी पड़ेगी।

## भारत की बढ़ती EV ताकत से डरा चीन?

Tata की Nexon EV और Mahindra की XUV400 EV ने भारतीय बाजार में जबरदस्त पकड़ बनाई है।

भारत में EV इन्फ्रास्ट्रक्चर लगातार मजबूत हो रहा है।

टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की ओर भारत का झुकाव चीन को असहज कर रहा है।

क्या भारत झुकेगा या खुद बनेगा Leader?

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के इन कदमों का मकसद Global EV मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखना है। लेकिन भारत अब जुका नहीं है, बल्कि आगे बढ़ने को तैयार है।

सरकार की PLI schemes, EV policies और घरेलू innovation को बढ़ावा देने वाले कदम आने वाले समय में भारत को एक EV superpower बना सकते हैं।

“अब IRCTC और UTS को कहें अलविदा – रेलवे का RAIL ONE ऐप कर देगा सब कुछ आसान!”

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक नया ऑल-इन-वन ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है RAIL ONE।
यह ऐप अब यात्रियों की तमाम ज़रूरतों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरा करेगा — चाहे वो रिजर्वेशन टिकट हो, लोकल ट्रेन टिकट हो या खाना ऑर्डर करना।


इस एक ही ऐप में अब तक की सभी प्रमुख रेल सेवाओं को जोड़ दिया गया है – यानी अब अलग-अलग ऐप्स रखने की कोई ज़रूरत नहीं।

अब IRCTC की जरूरत नहीं — रिजर्वेशन और तत्काल टिकट बुकिंग आसान

RAIL ONE की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह IRCTC जैसे अनुभव के साथ Reserve और Tatkal टिकट बुक करने की सुविधा देता है। यानी अब आपको टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग ऐप्स की ज़रूरत नहीं।

ऐप में मौजूद Unreserved सेक्शन से आप अब सीधे लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के टिकट भी बुक कर सकते हैं, जो पहले UTS ऐप में किया जाता था।

Platform Ticket से लेकर Coach Position तक – सबकुछ एक जगह


RAIL ONE के ज़रिए आप अब Platform टिकट भी आसानी से बना सकते हैं। यही नहीं, किसी भी ट्रेन की coach position भी आप प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले देख सकते हैं.

## Train Search और PNR Status भी अब मोबाइल पर
ट्रेन सर्च करना भी अब आसान हो गया है। आप एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों की जानकारी Search Train फीचर के ज़रिए पा सकते हैं।

साथ ही, PNR स्टेटस देखने के लिए अब आपको किसी वेबसाइट पर जाने की ज़रूरत नहीं — ऐप में ही लाइव अपडेट मिलेगा।

## Track Your Train: लाइव लोकेशन, Delay और Platform Info तुरंत पाएं


अब ट्रेन कितनी देर से है, किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, यह जानना आसान हो गया है।
Track Your Train फीचर के जरिए आप Live Train Status देख सकते हैं — एकदम रीयल टाइम में।

# सीट पर मिलेगा खाना भी — ऑनबोर्ड फूड ऑर्डर की सुविधा
सफर के दौरान भूख लगे तो परेशान होने की जरूरत नहीं।

RAIL ONE से आप ट्रेन में बैठकर सीधा अपनी सीट पर खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

” Bajaj और TVS ने बजा दी Ola की बैंड!”

दोस्तों, EV की दुनिया में जून का महीना बहुत ही दिलचस्प रहा। हर कंपनी अपनी पूरी ताकत लगा रही है — कोई दौड़ में पिछड़ रहा है, तो कोई टॉप पर लौटने की तैयारी में है । चलिए जानते हैं इस रेस मे कौन है आगे!!!!!

पांचवें नंबर वाला खिलाड़ी !!!

Hero Vida — एक ऐसा नाम जिसने ऑटो सेक्टर में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। लेकिन EV रेस में जून के महीने में यह दिग्गज थोड़ा पीछे रह गया। Hero Vida ने बेचे 3,987 स्कूटर। अच्छा प्रयास पर टॉप 3 में जगह नहीं बना पाए।

जो कभी टॉप पर बैठा था लेकिन इस बार… चौथे नंबर पर फिसल गया !!!!

Ola Electric — जिसने पूरे देश में EV क्रांति की आग लगाई थी, जून में 7,362 यूनिट्स की बिक्री कर सका। भीड़-भाड़ में गाड़ी थोड़ी स्लो हो गई शायद!

तीसरे नंबर पर एंट्री हुई उस कंपनी की……. लगातार आगे बढ़ रही है!!!!

Ather Energy — टेक्नोलॉजी और स्टाइल में खास। इसने जून में 7,480 स्कूटर बेच दिए। Ola को पीछे छोड़ा और तीसरी पोज़िशन पर कब्जा कर लिया।

जिसने जमकर स्कोर किया और सीधा पहुंची नंबर दो पर!!!!

TVS iQube — एक और legacy ब्रांड, लेकिन जो EV की भाषा को अच्छे से समझ गया है। जून में इसकी बिक्री रही 9,414 यूनिट्स। Ola और Ather को पीछे छोड़ कर जमाया मज़बूत दबदबा।

और अब…… टॉप पर कौन?

Bajaj Auto — हां, आपने सही सुना। चार महीने बाद, Bajaj ने जबरदस्त वापसी की है और जून में सबसे ज़्यादा 9,919 यूनिट्स बेच कर नंबर 1 की कुर्सी फिर से हासिल कर ली है।
EV रेस में अब सिर्फ नया होना काफ़ी नहीं… यहां टिकना भी ज़रूरी है। Ola जैसे न्यू-एज प्लेयर्स भले शुरुआत में दौड़े हों, लेकिन अब TVS और Bajaj जैसे पुराने खिलाड़ी फिर से कमान संभाल रहे हैं।”

Ola और Hero जैसे बड़े ब्रांड्स की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है।
वहीं Bajaj और TVS जैसे legacy प्लेयर्स दमदार वापसी कर रहे हैं।

EV मार्केट में अब सिर्फ ब्रांड नहीं, परफॉर्मेंस और कस्टमर भरोसा भी मायने रखता है।

और हां… अगला महीना और भी रोचक होने वाला है। देखना होगा — क्या Bajaj अपनी पोज़िशन बनाए रख पाएगा? या कोई और उसे पीछे छोड़ देगा?

“यह फोन हैक नहीं होता-दुनिया का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन!”

दुनिया का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन!

Google Pixel 6 (GrapheneOS के साथ) बन रहा है हैकरों की नींद उड़ाने वाला फोन

आज की डिजिटल दुनिया में जहां डेटा चोरी और साइबर अटैक आम हो गए हैं, वहीं एक ऐसा स्मार्टफोन सामने आया है जिसे दुनिया का सबसे सुरक्षित फोन कहा जा रहा है — Google Pixel 6 जो चलता है एक खास ऑपरेटिंग सिस्टम GrapheneOS पर।

क्या है Graphene OS?
Android का सबसे अपडेटेड और हल्का रूप – Android 13 पर आधारित
GrapheneOS Android 13 के बेस पर बना हुआ है लेकिन इसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं होता। यह सिस्टम बहुत हल्का, फास्ट और सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए हमेशा तैयार रहता है।

GrapheneOS एक ओपन-सोर्स और प्राइवेसी फोक्स्ड Android वर्जन है, जो केवल चुनिंदा Google Pixel फोन्स पर ही चलता है। यह एंड्रॉयड का एक अपडेटेड फोर्क है जिसे साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने बनाया है। यह खासकर उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं टॉप-लेवल गोपनीयता और सुरक्षा।

GrapheneOS में Google की कोई ऐप पहले से इंस्टॉल नहीं होती। यहाँ तक कि Play Store की जगह Neo Store नाम का एक अलग ऐप स्टोर होता है।

जहां सामान्य Android फोन में आप अधिकतम 16 डिजिट का पासवर्ड रख सकते हैं, वहीं इस फोन में आप 64 अंकों तक का अल्ट्रा-सिक्योर पासवर्ड सेट कर सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में User Profile सिस्टम इतना मजबूत है कि अगर आप फोन किसी और को देते हैं, तो वह केवल अपनी ही प्रोफाइल यूज़ कर सकता है। आपकी प्रोफाइल पूरी तरह से लॉक और अदृश्य रहती है। यानी एक फोन, कई सिक्योर प्रोफाइल — लेकिन कोई एक्सेस नहीं!

GrapheneOS वाला Google Pixel आज की दुनिया के लिए सबसे ज़रूरी टेक्नोलॉजी है — जहाँ डेटा ही सब कुछ है और उसकी रक्षा सबसे बड़ा चैलेंज।

“₹44,990 में Hero का धमाका! Vida VX2 बनी सबसे सस्ती Electric Scooter”

1. सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर — बजट में फिट

Hero ने Vida VX2 को ₹44,990 (Go वेरिएंट) और ₹57,990 (Plus वेरिएंट) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है – वो भी Battery Subscription Plan के साथ।
अगर आप बिना सब्सक्रिप्शन पूरी बैटरी खरीदते हैं, तो कीमत होती है ₹73,840 (Go) और ₹82,470 (Plus)
यानी ये स्कूटर भारत की सबसे किफायती फैमिली ई-स्कूटर में से एक बन जाती है।

2. फैमिली फ्रेंडली डिज़ाइन और परफॉर्मेंस

Vida VX2 का डिज़ाइन साधारण लेकिन मजबूत और प्रैक्टिकल है — रोज़ाना की छोटी ट्रिप्स हों या वीकेंड की लॉन्ग ड्राइव, दोनों के लिए परफेक्ट।

इसमें अच्छा लेग स्पेस, मजबूत बॉडी और बैलेंस्ड राइडिंग मिलती है।

पिछली V2 सीरीज से बेहतर और नयापन साफ़ दिखता है।

3. नया टेक्नोलॉजी और TFT डिस्प्ले

Vida VX2 में अब आता है 4.3 इंच का नया TFT डिस्प्ले, जो इसे और स्मार्ट बनाता है।

इसमें स्मार्ट राइडिंग मोड्स, बैटरी लेवल, स्पीड और नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

स्कूटर का सारा डेटा एक नजर में स्क्रीन पर।

अगर आप एक भरोसेमंद, बजट-फ्रेंडली और फैमिली के लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Hero Vida VX 2 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

इलेक्ट्रिक क्रांति की नई रफ्तार: भारत में Tesla का पहला शोरूम लॉन्च

टेस्ला ने भारत में रखा पहला कदम – मुंबई में खुला शानदार शोरूम

दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सबसे मशहूर कंपनी टेस्ला आखिरकार भारत आ गई है।

टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपना पहला शोरूम खोला है। यहां लोग आकर टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें देख सकेंगे, उनके फीचर्स जान सकेंगे और चाहें तो बुकिंग भी करवा सकेंगे।

शुरुआत में टेस्ला ने सिर्फ एक ही मॉडल बेचने का फैसला किया है – Model Y.

यह गाड़ी दिखने में भी शानदार है और इसमें खूबियां भी गजब की हैं। इसकी कीमत करीब ₹59 लाख 89 हज़ार से शुरू होती है, जबकि लंबी दूरी वाला मॉडल करीब ₹67 लाख 89 हज़ार का होगा।

इस शोरूम में अभी दो Model Y कारें रखी गई हैं ताकि लोग इन्हें करीब से देख सकें।

भारत में कीमत इतनी ज्यादा क्यों?
कई लोग पूछते हैं कि इतनी महंगी क्यों है? इसका सबसे बड़ा कारण है कि भारत में विदेश से आने वाली कारों पर बहुत ज्यादा टैक्स लगता है। 70% से लेकर 110% तक का टैक्स। यही वजह है कि अमेरिका के मुकाबले यहां कीमत लगभग 30% ज्यादा है।

टेस्ला की टक्कर किससे होगी?
इस गाड़ी की सीधी टक्कर मर्सिडीज बेंज और BMW जैसी लग्जरी गाड़ियों से होगी। टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियां ज्यादा किफायती गाड़ियां बनाती हैं, इसलिए उनसे सीधा मुकाबला नहीं होगा।

आगे क्या योजना है?
टेस्ला ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मुंबई में तो शोरूम खुल गया है, अब जुलाई के आखिर तक दिल्ली में भी दूसरा शोरूम खोलने की तैयारी है।

खास बात यह है कि कंपनी ने चीन के शघाई प्लांट से 6 Model Y गाड़ियां मुंबई भिजवा दी हैं। इससे जिन लोगों ने पहले बुकिंग की है, उन्हें जल्दी डिलीवरी मिल सकेगी। माना जा रहा है कि अगले महीने यानी अगस्त में गाड़ियां ग्राहकों को देना शुरू कर देंगे।

Vivo X200FE Unleashed – Compact Flagship जिसने गेम बदल दिया!

## Vivo X200FE लॉन्च – कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप का नया चैम्पियन!
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कॉम्पैक्ट हो, देखने में प्रीमियम लगे, परफॉर्मेंस में धांसू हो और कैमरा के मामले में DSLR को टक्कर दे – तो Vivo X200FE आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
यह फोन उस नए ट्रेंड का हिस्सा है जहां “छोटे साइज में बड़ा धमाका” किया जा रहा है।

Vivo ने एक बार फिर से टेक्नोलॉजी प्रेमियों को चौंकाया है अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200FE के लॉन्च के साथ। यह फोन न सिर्फ परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में जबरदस्त है, बल्कि इसके कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और प्रीमियम बिल्ड ने भी इसे खास बना दिया है। चलिए जानते हैं कि क्यों Vivo X200FE 2025 का सबसे दमदार कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप माना जा रहा है।

## डिज़ाइन और इन-हैंड फील: हल्का, मजबूत और स्टाइलिश

Vivo X200FE को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो एक हाथ से स्मार्टफोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

इसकी स्क्रीन 6.31 इंच AMOLED है जो न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस देती है।

फोन का वजन मात्र 185 से 190 ग्राम है, जबकि इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है – जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

मेटल फ्रेम और प्रीमियम फिनिश इसे हाथ में पकड़ने पर एक खास अहसास देता है।

साथ ही, IP68/IP69 सर्टिफिकेशन के कारण यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित है।

##कैमरा: Zeiss के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी
Vivo X200FE को खासतौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इसमें है Zeiss को-इंजीनियर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है.
50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 8MP टेलीफोटो कैमरा सेटअप है.
फ्रंट में भी दमदार 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

लो लाइट में यह फोन Aura Light को ऑटोमैटिक ऑन करता है जिससे बेहतरीन फोटो और वीडियो मिलती हैं।
इसमें High Dynamic Range फोटोग्राफी और 4K वीडियोग्राफी का सपोर्ट है जिसे आप प्रोफेशनल शूटिंग में भी यूज कर सकते हैं
## बैटरी और चार्जिंग: दिन भर की दमदार बैकअप
Vivo X200FE में दी गई है 6500mAh की बैटरी, जो सामान्य उपयोग में पूरे दिन आराम से साथ देती है।
साथ में मिलता है 90W का फास्ट चार्जिंग अडैप्टर और USB A to C चार्जिंग केबल।
मतलब – कम समय में ज्यादा चार्ज।

##कनेक्टिविटी और फीचर्स: Future-Ready स्मार्टफोन
All 5G Bands, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं।

इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है। (eSIM सपोर्ट नहीं है)
डॉल्बी स्टीरियो स्पीकर, माइक्रोफोन, टाइप-C पोर्ट और सिम ट्रे – सब कुछ लोअर फ्रेम पर सलीके से सेट किया गया है।

## परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: स्पीड और स्टेबिलिटी का सही संगम है!
फोन में है 4nm चिपसेट जो इसे न केवल पावरफुल बनाता है बल्कि बैटरी एफिशिएंसी में भी मदद करता है।
यह चलता है Android 15 पर और कंपनी ने वादा किया है 4 साल तक Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का।
गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन कॉम्पैक्ट होने के बावजूद स्मूद और लैग-फ्री अनुभव देता है।
## वेरिएंट और कीमत:
Vivo X200FE दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
वेरिएंट कीमत
12GB + 256GB ₹54,999
16GB + 512GB ₹59,999
बिक्री शुरू होगी 30 जुलाई से, Flipkart और Vivo India E-Store पर.

अंबानी के जिओब्लैक रॉक को जबरदस्त सफलता – 3 दिन में 17800 करोड रिकॉर्ड निवेश!!

मुकेश अंबानी की कंपनी जिओब्लैक रॉक म्यूचुअल फंड ने अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेशकों का जबरदस्त भरोसा हासिल किया है।


30 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक सिर्फ तीन दिनों की इस पेशकश में कंपनी ने करीब 17,800 करोड़ रुपये, यानी लगभग 2.1 अरब डॉलर की रिकॉर्ड निवेश राशि जुटाई है।


यह रकम मुख्य रूप से तीन नए डेट और कैश आधारित फंडों में इकट्ठा हुई, जिनमें जिओब्लैक रॉक लिक्विड फंड, जिओब्लैक रॉक मनी मार्केट फंड और जिओब्लैक रॉक ओवरनाइट (नाइट) फंड शामिल हैं।


इन फंडों की खासियत यह है कि ये कम जोखिम वाले और अल्पकालिक निवेश के लिए बनाए गए हैं, जिससे निवेशकों को अपनी नकद जरूरतें आसानी से पूरी करने और जल्दी पैसा निकालने का विकल्प मिलता है।

इस एनएफओ में केवल बड़ी कंपनियों और संस्थागत निवेशकों ने ही नहीं बल्कि आम लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें 90 से ज्यादा संस्थागत निवेशक शामिल हुए, जबकि 67,000 से अधिक रिटेल यानी आम निवेशकों ने भी अपना पैसा इन फंडों में लगाया। इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर पूंजी जुटना भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एक ऐतिहासिक घटना मानी जा रही है।

इस पहले एनएफओ की ऐतिहासिक सफलता ने साफ संकेत दिया है कि जिओब्लैक रॉक भविष्य में भारतीय बाजार में एक मजबूत म्यूचुअल फंड ब्रांड के रूप में उभरेगा और प्रतिस्पर्धा को नई दिशा देगा।

इस रिकॉर्डतोड़ निवेश के कारण जिओब्लैक रॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने सीधे तौर पर भारत की शीर्ष 15 म्यूचुअल फंड कंपनियों में अपनी जगह बना ली है।

(नोट – यह जानकारी केवल सामान्य और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए दी गई है। निवेश करने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें क्योंकि हर निवेश में जोखिम शामिल होता है।)

“नया दौर, नई सोच – जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड!”

जियो ब्लैकरॉक फंड फिर आपके लिए खुला! जानिए पूरी जानकारी

जियो ब्लैकरॉक ने MyJio ऐप के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी की तीन डेट स्कीमों का एनएफओ (न्यू फंड ऑफर) 2 जुलाई को बंद हो चुका है और अब निवेशक 7 जुलाई 2025 से इनमें एसआईपी या एकमुश्त निवेश कर सकेंगे। यह सुविधा पूरी तरह डिजिटल और बेहद आसान होगी।

MyJio ऐप से सीधे निवेश करने का अवसर उपलब्ध है। जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने अपने निवेशकों के लिए यह नई डिजिटल सेवा शुरू की है। अब आप सीधे MyJio ऐप के माध्यम से म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस फैसले की घोषणा की और इसे निवेश का नया युग बताया।

आप अपना खाता बनाकर जियो ब्लैकरॉक की म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश शुरू कर सकते हैं। यह फीचर जियो ब्लैकरॉक की हाल ही में लॉन्च की गई तीन ओपन एंडेड डेट स्कीमों के साथ पेश किया गया है:

जियो ब्लैकरॉक लिक्विड फंड.

जियो ब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड.

जियो ब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड.

इन तीन म्यूचुअल फंडों में कर सकते हैं निवेश

जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड की लिक्विड फंड, मनी मार्केट फंड और ओवरनाइट फंड – ये तीनों ओपन एंडेड डेट स्कीमों का एनएफओ 2 जुलाई को समाप्त हो चुका है। अब निवेशक 7 जुलाई 2025 से इन योजनाओं में नियमित निवेश कर पाएंगे। इस तारीख से ये योजनाएं एनएवी आधारित ओपन फंड के रूप में उपलब्ध होंगी, यानी आप किसी भी दिन एसआईपी या एकमुश्त निवेश शुरू कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी और उपाय केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसमें हमारी कोई व्यक्तिगत या आधिकारिक पुष्टि नहीं है। कृपया कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।